विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ते अपराधों को लेकर स्थानीय जनता और कांग्रेस जनों ने विजयनगर थाने का घेराव किया। कांग्रेसियों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि विगत कई दिनों से विजयनगर थाना अंतर्गत प्रतिदिन कोई ना कोई अपराधिक घटना घटित हो रही है। शाम ढलते ही पूरे क्षेत्र में कारों में सवार युवक शराब की बोतले रखकर खुलेआम शराब खोरी करते नजर