बेतिया के जनता सिनेमा चौक के सामने स्थित तीन मंजिल इमारत में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत पहले मंजिल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से हुई और देखते ही देखते लपटें ऊपरी मंजिलों तक फैल गईं। पूरे इलाके में धुआँ भर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला गुलाईची देवी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें जीएमसीएच ले जाया गया