सिवनी: बरगी बांध हादसे के विरोध में सिवनी में युवक कांग्रेस और NSUI का प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग
Seoni, Seoni | May 5, 2026 सिवनी के कचेहरी चौक में मंगलवार को जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज डूबने की घटना को लेकर NSUI और युवा कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए पुतला दहन किया और पर्यटन मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। इस दौरान पुलिस ने हंगामे को शांत करने वाटर कैनन का उपयोग किया।