नौगढ़: जयमोहनी मझगाई में विश्व पर्यावरण दिवस पर नौगढ़ में चला वृहद पौधरोपण अभियान, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत लगे 84 हजार पौधे
नौगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे काशी वन प्रभाग के जयमोहनी और मझगाई रेंज में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कुल 84 हजार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने सागौन का पौधा रोपित कर किया। पौधरोपण कार्यक्रम जयमोहनी रेंज के झुमरिया रोपावनी मे भी हुआ।