मऊगंज: मऊगंज नगर के वार्ड क्रमांक 8 मे विद्युत पोल मे करंट उतरने से बैल की मौत,विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने,बड़ी घटना टली
Mauganj, Rewa | Feb 2, 2026 मऊगंज नगर के वार्ड नंबर आठ स्थित सुंदर पूर्वा में बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है।यहां बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बैल की आज सोमवार की दोपहर 2 दर्दनाक मौत हो गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खंभे में पहले भी कई बार करंट उतर चुका है और इसकी शिकायत बिजली विभाग से बार-बार की गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।