पचोर: पचोर में जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को ज्ञापन देकर 10 दिन में सुधार की मांग की
पचोर शहर में जन हित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कमेटी ने तहसीलदार को ज्ञापन सोपा।जिसमें सड़क चौड़ीकरण में भेदभाव नहीं करने, बिजली कटौती नालियों की गुणवत्तापूर्ण निर्माण,गैसआपूर्ति जैसे कई मुद्दों को लेकर ज्ञापन सोपा है। शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष अमित बंसल ने शुक्रवार 3:00 बजे बताया कि 10 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।