कासगंज: कासगंज शहर के बारहद्वारी के निकट विद्युत पोल पर लगे केबिल बॉक्स में लगी आग
कासगंज शहर के बारहद्वारी के निकट नदरई गेट जाने वाले रास्ते पर लगे एक विधुत पोल के केबिल बॉक्स में रविवार शाम 6 बजे आग लग गई। आग लगने से केबिल का बॉक्स धू धू कर जलने लगा। वहीं स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना बिजली विभाग को दी। आग लगने का कारण लाइन पर जादा लोड होना बताया गया है।