उचकागांव: सांखे खास में मंदिर के वार्षिकोत्सव पर अष्टयाम का आयोजन
उचकागांव प्रखंड के सांखे खास हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर 24 घंटे के अष्टयाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी पूर्णाहुति की गई। जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका समाजसेवी रमेश यादव व उनकी पत्नी संगीता यादव के द्वारा निभाई गई। वही पुरोहित के रूप में आचार्य रविंद्र पांडेय, शंभू मिश्रा, ढोढा बाबा, भूलन पांडेय, मनशंकेश्वर पांडेय थे।