पामगढ़: पामगढ़ क्षेत्र में भालू ने दी दस्तक, वन अमला मौके पर तैनात, भालू को पकड़ने के लिए की जा रही कोशिश
जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ क्षेत्र में भालू ने दस्तक दे दी है. बलौदाबाजार जिले के अर्जुनी जंगल से भटककर रिहाइशी क्षेत्र में यह भालू पहुंचा है, जो पेंड्री, बारगांव में विचरण कर रहा है और अभी तक किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है. यह भालू, 6 से ज्यादा गांवों में जा चुका है. सूचना के बाद वन अमला मौके पर तैनात है और भालू को पकड़ने के लिए कोशिश की जा रही है.