ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के कई इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते घंटों बंद रहेगी सप्लाई
बुधवार को ग्वालियर के कई इलाकों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग द्वारा मंगलवार रात 8:00 बजे जारी सूचना के अनुसार शहर के विभिन्न फीडरों पर निर्माण और संधारण कार्य किए जाने के कारण निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।