झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: महागठबंधन के उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
रांची: झारखंड से राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए महागठबंधन के उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने झारखंड विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया।
इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत महागठबंधन के मंत्री और विधायक मौजूद रहे। नामांकन के दौरान महागठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपने उम्मीदवारों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन भी किया।
राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और अब सभी की नजरें चुनावी प्रक्रिया पर टिकी हैं।
#Jharkhand #RajyaSabhaElection2026 #JMM #Congress #BaidyanathRam #PranavJha #HemantSoren #KalpanaSoren #JharkhandPolitics #Ranchi #Mahagathbandhan #RajyaSabha #BreakingNews #ViralNews #JharkhandNews #PoliticalUpdate #TrendingNow #NewsUpdate #Election2026 #ViralPost
Bariyatu, Latehar | Jun 8, 2026