मऊआइमा थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में बगल में खेल रही बेटी को बुलाने गई मां व बेटी के साथ मार पीट की गई। तथा उनकी पत्नी को धक्का दिया । जोवेंद्र कुमार का आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।