गभाना: चंडौस नगर पंचायत में समारोह के दौरान मनोनीत सभासदों को एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
चंडौस नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को शाम चार बजे एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जहां पिछले दिनों शासनस्तर से मनोनीत किए गए तीन सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम गभाना हरीशचंद ने नवमनोनीत सभासद अनिल गुप्ता, लोकेंद्र सिंह और नथ्थो देवी को विधिवत शपथ दिलाई।