हरदा: हरदा कृषि उपज मंडी में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगे रेडियम टेप
Harda, Harda | May 8, 2026 सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंडी में आने वाली लगभग 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रेडियम टेप लगाए गए, ताकि रात्रि के समय इन वाहनों की स्पष्ट पहचान हो सके।