फतेहाबाद: टोहाना में सफाई कर्मचारियों ने उल्टे झाड़ू से किया प्रदर्शन, 13 मई समझौता लागू करने की मांग
टोहाना में सफाई कर्मचारियों ने 13 मई 2026 के समझौते को लागू करने की मांग को लेकर उल्टे झाड़ू से विरोध प्रदर्शन किया। पे-रोल कर्मचारियों को पक्का करने और नीति बनाने की मांगें रखीं। अगर मांगे नहीं मानी गईं तो 2 जुलाई को फिर प्रदर्शन और अगस्त में तीन दिवसीय हड़ताल होगी।