होशंगाबाद नगर: जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित शिविर में शामिल हुए सांसद
मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर दर्शन सिंह चौधरी शिविर में शामिल हुए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षित मातृत्व और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।