शामली: जिलाधिकारी शामली आलोक यादव ने ऊन तहसील में सुनी जनशिकायतें, अधिकारियों को दिए निर्देश
Shamli, Shamli | Jun 20, 2026 शनिवार की दोपहर 2 बजे संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी शामली आलोक यादव ने ऊन तहसील में जनशिकायतों को सुना। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौका मुआयना कर ससमय गुणवत्तापूर्ण समाधान के सख्त निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान तहसील में जनकल्याणकारी योजनाओं के जनसेवा शिविर भी लगाए गए, जहां पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।