मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
विंध्याचल थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार की रात लगभग 8:00 बजे 40 वर्षीय बूडूलाल के ऊपर दो लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज मिर्जापुर के मंडली अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बूडुलाल नहर की पटरी पर साइकिल से अपने घर जा रहे थे। तभी दो लोगो को ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।