समस्तीपुर: ताजपुर बाजार में दुर्गा पूजा को लेकर सदर एसडीएम व यातायात डीएसपी के नेतृत्व में सुरक्षा मार्च निकाला गया
आगामी दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को सदर एसडीएम के नेतृत्व में ताजपुर शहर में प्रशासन की ओर से संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च