इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में आया दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को लिया हिरासत में
Indore, Indore | Mar 18, 2024 इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपने परिजनो के साथ थाने पहुचकर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है, पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्ती आरोपी से हुई थी और चोरी छुपे आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, और उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रह था, जिससे कि पीड़िता अब आठ महीने की गर्भवती है।