इंदौर: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी जारी, संभागायुक्त ने कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की चर्चा
Indore, Indore | Mar 18, 2024 इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारी की जानकारी ली। वही इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में संभाग के सभी जिला कलेक्टर शामिल हुए। वही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद अब जिला स्तर पर कलेक्टर्स ने कंट्रोल रूम बनाने का काम शुरू कर दिया है। वही इंदौर कलेक्टर कार्यालय में भी बन रहे विशेष कंट्रोल रूम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।