इंदौर: गिरते भूजल स्तर को देखते हुए नलकूप खनन पर रोक , कलेक्टर ने जारी किया आदेश , खनन करते हुए पाए जाने पर मशीन होगी राजसात
Indore, Indore | Mar 18, 2024 इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि यह बड़ी चिंता की बात है कि लगातार भूजल स्तर गिर रहा है। भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए आगामी आदेश तक होने वाले बोरिंगो पर रोक लगाई गई है। अगर रोक के बावजूद अगर कहीं भी बोरिंग मशीन बोरिंग करती हुई नजर आती है। तो उस मशीन को राजसात करने का काम भी किया जाएगा और इसके साथ ही बोरिंग मशीन संचालक पर भी सख्त से सख्त कार्यवाही होगी।