होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने भोपाल में उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर समसामयिक विषयों पर की चर्चा
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सोमवार को मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा, युवा विकास एवं क्षेत्र के विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में नर्मदापुरम जिले में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, शैक्षणिक नवाचार को प्रोत्साहन देने पर चर्चा की।