चैनपुर: नल-जल योजना पर उठे सवाल: सड़क तोड़ी, पाइप भी क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में बढ़ी नाराजगी
Chainpur, Gumla | Jun 12, 2026 चैनपुर में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों को क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि एमएलए रोड, पीपल चौक, सोहन चौक, अल्बर्ट एक्का रोड, चर्च रोड समेत कई प्रमुख सड़कों को खोद दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कई स्थानों पर जेसीबी से सड़क तोड़ने