नगर पंचायत के ईओ विकास कुमार ने बुधवार को दोपहर में लगभग दो बजे वार्ड पांच में निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों और निर्माण कार्य का बारीकी से जायजा लिया। इसी के साथ ईओ ने अवसर पर उपस्थित संवेदक महेंद्र सिंह को कई दिशा निर्देश दिये। जिसमें प्राक्कलन के अनुसार भवन का निर्माण और जल्द से जल्द निर्मा