मनोहरथाना: बमोलिया में सीढ़ियों से पैर फिसलने से 52 वर्षीय किसान की मौत
मंगलवार को सुबह अचानक मौसम खराब होने पर उसका भाई बमोरिया निवासी भूरालाल मीणा छत पर पड़ी लहसुन को ढकने गया। अचानक सीढियों से उसका पेर फिसल गया । जिससे वह अचेत हो गया। जिसे मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर शॉप परिजनों को सोपा।