जौनपुर: जौनपुर के शाही किले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया योग अपनाने का आह्वान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह जौनपुर के ऐतिहासिक शाही किले में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाधिकारी सैमुअल पाल तथा विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग गुरु अचल हरिमूर्ति ने प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस