कुशलगढ़: कुशलगढ़ में सचिन पायलट के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के कुशलगढ़ दौरे पर अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने 51 किलो की विशाल फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। जनजातीय परंपरा के अनुसार उन्हें पारंपरिक पोशाक और स्मृति-चिह्न भी भेंट किए गए। दौरे के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया।