पन्ना: कॉलेज के बाहर अवैध शराब का अड्डा, बजरंग दल और पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
Panna, Panna | Apr 11, 2026 पन्ना के डायमंड चौक स्थित शासकीय कॉलेज के बाहर लंबे समय से चल रहे अवैध शराब के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्थानीय लोगों और बजरंग दल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने देर रात दबिश देकर भारी मात्रा में शराब ज़ब्त की। आरोपी सुनील सिंह राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने वाली इस कार्रवाई की शहर में सराहना हो रही है।"