विदेश में नौकरी और वर्क परमिट वीजा दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपए की कथित ठगी करने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर टाउन थाना पुलिस ने मोहाली स्थित एक कंसल्टेंसी फर्म से जुड़े चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।