देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को दी बधाई, 2027 में जीत का किया दावा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति एक लंबी संगठन सृजन प्रक्रिया का परिणाम है और अब इसका समन्वयवादी “अमृत” पार्टी को नई ऊर्जा देगा। रावत ने कहा कि कांग्रेस इस बदलाव का भरपूर उपयोग कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए करेगी।