खुरई: संत रविदास वार्ड में तलैया के पास मिला शव, मृतक कबीर वार्ड का संजय साहू 3 साल से था लापता
Khurai, Sagar | Jun 6, 2025 शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे एक व्यक्ति का शव तलैया के पास गली में पड़ा मिला, सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया, दोपहर लगभग 2 बजे पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने मृतक की पहचान कबीर वार्ड निवासी 48 वर्षीय संजय साहू के रूप में की। पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, मृतक शराब का आदि था जो 3 सालों से घर नहीं आया था