ब्यावरा: ब्यावरा के वेयरहाउस में डकैती, दूसरे दिन भी आरोपियों का सुराग नहीं
ब्यावरा के डोबड़ा में वेयर हाउस में हुई डकैती के मामले में मंगलवार को दूसरे दिन भी आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया। ऐसे में राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे करीब ब्यावरा पहुंचे और घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।