ब्यावरा: ब्यावरा के डोबडा गांव स्थित सलूजा वेयर हाउस में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती कर गेहूं लूटा
ब्यावरा के डोबडा गांव में स्थित सलूजा वेयरहाउस से दो दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम देते हुए चौकीदार को बंदूक और चाकू दिखाकर लोडिंग वाहन में 30 बोरियां गेहूं की भरकर ले गए। घटना के बाद रविवार को दोपहर 12:00 करीब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।