पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में 10वीं की छात्रा को भगाने के आरोप में भीड़ ने युवक को पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाया
Purnea East, Purnia | Apr 10, 2026
पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र के जलसा भवन के पास दसवीं की छात्रा को भगाने के आरोप में भीड़ ने एक लड़के को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।आरोप है कि वो स्कूली छात्रा को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। जानकारी मिलते ही लड़की के परिजनों मौके पर पहुंच गए।लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हंगामे के बीच पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को भीड़ से बचाया