खंडवा: रेलवे का बुलडोजर या गरीबों पर कहर? 100 पट्टाधारी परिवारों को घर खाली करने का नोटिस
खंडवा के संत रविदास वार्ड क्रमांक दस स्थित बड़े कब्रिस्तान रोड और घासपुरा क्षेत्र में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यहां रहने वाले करीब सौ से अधिक पट्टाधारी परिवारों को रेलवे की ओर से नोटिस जारी कर मकान हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में ग्यारह मई तक का समय दिया गया है, जिसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की बात कह