मौदहा: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपी का भाई कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा, पड़ोसी ने की थी अश्लील हरकत
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी भाग गया, लेकिन कुछ देर बाद उसका भाई एक साथी के साथ कुल्हाड़ी लेकर घर पहुंचा और उसके पति पर हमला करने की कोशिश की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता ने मौदहा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, शुक्रव