ब्यावरा: ब्यावरा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे करीब ब्यावरा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान ब्यावरा पहुंचने पर आगरा मुंबई हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खिंची, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री लाल यादव सहित अन्य उपस्थितरहे।