उत्तराखंड में पिछले साल भर्ती हुए 2316 बेसिक शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच होगी। सौ से अधिक शिक्षकों के स्थायी निवास प्रमाण पत्र में गड़बड़ी सामने आई है। उत्तर प्रदेश से डीएलएड करने के लिए वहां का स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाया गया और बाद में उत्तराखंड का स्थायी निवास दिखाकर नौकरी हासिल की। विभाग ने सभी शिक्षकों के दस्तावेज की जांच करने का निर्णय लिया है।