मऊरानीपुर: पंचमपुरा में स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई
मऊरानीपुर के ग्राम पंचमपुरा में कंपोजिट विद्यालय की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण बच्चों का खेल मैदान प्रभावित हो रहा है। मामले में प्रशासन से भूमि का सीमांकन कर कब्जा हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।