चक्रधरपुर प्रखंड क्षेत्र के महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक केरा हाट बाजार का जल्द ही जीर्णोद्धार कराया जाएगाl बाजार में आने वाले दुकानदारों और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने केरा हाट बाजार का निरीक्षण कियाl निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार परिसर की वर्तमान स्थिति का जायजा लियाl