जगदलपुर: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पांडुलिपि संग्रहकर्ताओं से किया संवाद, उड़ीसा संस्कृति से जुड़ी लगभग 85 पांडुलिपियाँ मिलीं
जगदलपुर, 24 अप्रैल 2026/ ज्ञानभारतम अभियान के अंतर्गत जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं संग्रहण कार्य को गति दी जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने नेता जी सुभाष वार्ड के पांडुलिपि संग्रहकर्ताओं से संपर्क कर उनके पास सुरक्षित प्राचीन दस्तावेजों एवं पांडुलिपियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने पुरातन स