फतेहपुर: हनुमानपुर गांव में शराबी ने गेहूं के खेत में लगाई आग, 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, ग्रामीणों ने बुझाई आग
थरियांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 के समीप हनुमानपुर के समीप अज्ञात शरारती तत्वों ने शराब के नशे में गेहूं के खेतों में आग लगा दी, जिससे लगभग 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। किसान बालगोविंद ने बताया कि उक्त स्थान पर अक्सर कुछ लोग एकांत में बैठकर शराब पीने आते हैं। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं में से किसी ने लापरवाही या शरारत में आग लगा दी,