रतनी फरीदपुर: पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाने पर ज़ोर, शकुराबाद में एसपी का जनसंवाद
रतनी प्रखंड के शकुराबाद थाना में एसपी अपराजित लोहान की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने जाम, भूमि विवाद, गश्त व सीसीटीवी जैसे मुद्दे रखे। एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। जबकि लोगों के बीच इस पहल की शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तक भी चर्चा जारी रही।