गढ़पुरा: आदर्श विद्यालय गढ़पुरा में प्रखंड शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज संघ की हुई बैठक।
रविवार को लगभग 4:00 बजे के करीब आदर्श विद्यालय गढ़पुरा में प्रखंड शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज संघ की बैठक की गई। जिसमें नए प्रखंड अध्यक्ष और सचिव का चुनाव किया गया। अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से सुरेश रजक और सचिव के पद पर प्रेम रजक, कोषाध्यक्ष के पद पर किरण कुमारी का चुनाव किया गया। चुनाव के लिए संघ के जिला अध्यक्ष सुजित कुमार पहुंचे थे।