बरहट: बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) परीक्षा जमुई में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
Barhat, Jamui | Jul 12, 2026 बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) भर्ती परीक्षा रविवार को 1 बजे जमुई जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।