हनुमानगढ़: गांव 2 KNJ के ग्रामीणों ने जंक्शन कलेक्ट्रेट के गेट पर किया प्रदर्शन, मांग की मूलभूत सुविधाओं की
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव 2 केएनजे के ग्रामीणों ने नगर परिषद क्षेत्र में शामिल किए जाने के बाद भी मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 20 जुलाई तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो हनुमानगढ़ सूरतगढ़ फोरलेन सड़क मार्ग पर चक्काजाम कर आंदोलन किया जाएगा।