मध्य प्रदेश के अजयगढ़ क्षेत्र से न्याय की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने सिस्टम पर जनता का भरोसा और मजबूत कर दिया है। कुंवरपुर गांव की दो महिला किसान, राजकुमारी और रामकली, पिछले 30 वर्षों से अपनी ही जमीन के लिए दर-दर भटक रही थीं। अदालत में केस जीतने के बावजूद उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिल पा रहा था, लेकिन तहसीलदार सुरेंद्र कुमार के एक ठोस कदम ने तीन दशकों क