मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी जंगल स्थित अदाड़ी पावर प्लांट के कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, मचा हड़कंप
मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी जंगल स्थित निर्माणाधीन अदानी पावर प्लांट परिसर में मंगलवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब प्लांट में कार्यरत 35 वर्षीय कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया युवक पश्चिम बंगाल निवासी 35 वर्षी युवक रोजी-रोटी की तलाश में पावर प्लांट में काम करने आया था।