शामली: शामली के कुड़ाना मोड के पास पुलिस ने साइबर चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया
Shamli, Shamli | Jun 2, 2026 मंगलवार की शाम 4 बजे थाना आदर्श मंडी पुलिस ने बताया कि शामली शहर के कुड़ाना रोड पर थाने की साइबर टीम द्वारा चौपाल लगाकर महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई और हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया।